Chetak EV 2901: शानदार लुक और अनोखे फीचर्स के साथ जानिए क्या होगी कीमत?

Rahi

By Rahi

Published on:

Chetak EV 2901
WhatsApp Redirect Button

Chetak EV 2901: जब भारत में दोपहिया वाहनों की बात आती है तो इलेक्ट्रिक स्कूटर आजकल बहुत लोकप्रिय हैं। सभी कंपनियां अपने बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने में लगी हुई हैंजिनमें से एक बजाज ऑटो भी है।

कंपनी ने कुछ समय पहले अपनी चेतक ईवी लॉन्च की थी। जो लोगों को काफी पसंद आई। अब कंपनी ने इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। जिसका नाम बजाज चेतक 2901 है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।

Chetak EV 2901: दमदार फीचर्स

आपको बता दें कि बजाज चेतक 2901 में कई दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। जो लोगों को सुविधा प्रदान करते हैं। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, ऐप नेविगेशन, मोबाइल ऐप कंट्रोल, अलार्म, लो बैटरी अलर्ट, क्लॉक और चार्जिंग पॉइंट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Chetak EV 2901
Chetak EV 2901

Chetak EV 2901: बैटरी

बजाज चेतक 2901 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.88 kWh लिथियम-आयन बैटरी है जो 4.2 kW BLDC इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है। इसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 123 किमी तक की रेंज तय करता है। इसकी अधिकतम गति 63 किमी/घंटा है। हम आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज करने में करीब 6 घंटे का समय लगता है।

Chetak EV 2901: कीमत क्या है?

कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में बजाज चेतक 2901 एडिशन की कीमत करीब 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) है। ऐसे में 1 लाख से कम कीमत में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

WhatsApp Redirect Button
Rahi

Rahi

Hiii.... I'm Taiba Rahi........a creative stroyteller with a passion for exploring the latest trends in auto tech business enterainment and lifestyle. With 4 years of blogging experience, I share my insights and expertise to inspire and empower others.''

Leave a Comment