ऑफ़िसर की पहली पसंद Tata Sumo का नया अवतार जल्द ही देगा बाज़ार में दस्तख़

भारतीय सड़कों पर राज करने वाली मशहूर गाड़ी टाटा सूमो एक नए रूप में वापसी करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि टाटा मोटर्स साल 2024 में इसे लॉन्च कर सकती है। आइए, इस धांसू SUV के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिसमें इसका दमदार इंजन, शानदार फीचर्स और संभावित कीमत शामिल है।

Tata Sumo का  पावरफुल परफॉर्मेंस 

नई टाटा सूमो 2024 में ताकतवर इंजन लगा होने की संभावना है। इसमें 2.0 लीटर क्षमता का दमदार डीजल इंजन मिल सकता है, जो 176 BHP की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। यह इंजन शानदार परफॉर्मेंस और दमदार राइड का अनुभव देगा। साथ ही, गाड़ी को आधुनिक BS-VI emission norms को पूरा करने वाला भी बताया जा रहा है। नई सूमो को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गाड़ी 5-सीटर और 7-सीटर विकल्पों में आ सकती है। वहीं, कुछ का कहना है कि इसमें 9-सीटर ऑप्शन भी मिल सकता है। इससे यह गाड़ी बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

Tata Sumo का अत्याधुनिक फीचर्स 

नई टाटा सूमो 2024 को आधुनिक फीचर्स से भरकर लाए जाने की उम्मीद है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, रियरव्यू कैमरा, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज से इसमें कई एयरबैग्स भी दिए जा सकते हैं।

Tata Sumo का  डिजाइन और लुक 

अभी तक नई टाटा सूमो के आधिकारिक डिजाइन की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ डिजिटल आर्टिस्टों ने इसके संभावित डिजाइन को पेश किया है। इन रेंडर्स के अनुसार, नई सूमो का लुक काफी आकर्षक और दमदार हो सकता है। इसमें कंपनी की नई डिज़ाइन फिलॉसफी झलक सकती है। साथ ही, पुरानी सूमो की पहचान भी बरकरार रहने की संभावना है।

1 लाख के शुरुवाती क़ीमत के साथ भारतीय बाज़ार में लॉंच हुई Ather Rizta

Tata Sumo का  संभावित कीमत 

टाटा मोटर्स ने अभी तक नई सूमो की कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन, ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत 14 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। टाटा सूमो को साल 2024 में लॉन्च किए जाने की अटकलें हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।

Leave a Comment