अगर आप भी एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं

 तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए क्योंकि आपके पास अब एक और बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑप्शन मिलने वाला है।

 जी हां.. मार्च के महीने में BGauss का C12i Max 2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने की संभावना है।

 यह काफी स्टाइलिश लुक के साथ तो आता ही है। इसी के साथ काफी जबरजस्त परफॉर्मेंस भी देता है।

 अगर बात करें इसके रेंज की ही तो इससे आपको आसानी से 123 KM की रेंज मिल जाती है।

 आइए जानते हैं इस स्कूटर में आने वाले सभी फीचर्स तथा इसकी कीमत।

अगर हम BGauss C12i Max 2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आने वाले फीचर्स की बात करें तो सबसे पहले इसमें आपको 2.7 kWh की लिथियम आयन बैटरी मिल जाती है

जो 0-80% मात्र 3.5 घंटे में चार्ज हो जाती है और एक बार फुल चार्ज होने के बाद

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से आपको 123 KM की रेंज आराम से मिल जाती है।

 इसी के साथ स्कूटर में 1.5 KW के निरंतर पावर वाली Hub Motor दी गई है।