Top 5 E-Scooters: अच्छे फीचर्स के साथ कम कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर! देखे लिस्ट

Top 5 E-Scooters: भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब लोग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं। इसका मुख्य कारण इनकी कम कीमत है। पहले की तुलना में कंपनियां अब इन्हें सस्ता बना रही हैं ताकि इनकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। अब पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है। यहां हम आपको पिछले महीने (फरवरी) सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में जानकारी देते हैं।

1. Ola S1

ओला एस1 ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई बार आग लग चुकी है या वह खराब हो चुका है। लेकिन फिर भी ग्राहक इसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसका अंदाजा उनकी हर महीने होने वाली भारी बिक्री से लगाया जा सकता है। इस साल फरवरी में Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की 33,846 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले महीने कंपनी ने कुल 17,773 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इस बार कंपनी ने 16,973 स्कूटर ज्यादा बेचे हैं। ओला स्कूटर 3 वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी अधिकतम रेंज 195 किमी है।

Top 5 E-Scooters
Top 5 E-Scooters
2. TVS iQube

TVS का iQube देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। फरवरी में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 15,792 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल फरवरी में कंपनी ने कुल 15,552 यूनिट्स बेची थीं। यानी इस बार कंपनी ने 270 यूनिट ज्यादा बेची हैं। इस स्कूटर का डिजाइन और फीचर्स काफी अच्छे हैं। यही वजह है कि इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है।

3. Bajaj Chetak

बजाज ऑटो का चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले महीने कंपनी ने कुल 13,620 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल कंपनी ने 2,634 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस मौके पर कंपनी ने 10,986 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। 

4. Ather 450

एथर 450 को बाजार में सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर माना जाता है। पिछले महीने इस स्कूटर की कुल 11,094 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल कंपनी ने 12,147 यूनिट्स बेची थीं। इसका मतलब है कि इस बार 1,054 यूनिट कम बिकीं।

Top 5 E-Scooters
Top 5 E-Scooters
5. Hero Vida

हीरो विदा धीरे-धीरे बाजार में अपनी पहचान बना रही है। पिछले महीने कंपनी ने इस स्कूटर की 1,399 यूनिट्स बेचीं। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने केवल 80 यूनिट्स बेची थीं। इसका मतलब है कि इस बार 1,319 स्कूटर ज्यादा बिके हैं। 

Leave a Comment